Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली : मेहता हॉस्पिटल की सेवाएं शुरू, माता-पिता से कटवाया फीता
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

कोटपूतली : मेहता हॉस्पिटल की सेवाएं शुरू, माता-पिता से कटवाया फीता

News Chakra December 13, 2024

कोटपूतली कस्बा स्थित मेहता मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गुरुवार को शहर के सुंदरपुरा रोड के नजदीक नेशनल हाईवे पर मेहता मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। खास बात यह रही कि अस्पताल का उद्घाटन किसी सेलिब्रिटी या नेता से ना करवाकर पूर्ण रूप से ग्रामीण परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता से करवाया।

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दिलीप यादव एवं डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि इसी के साथ अस्पताल की सेवाएं शुरू हो गई है। अस्पताल निदेशक टीम ने बताया कि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे इसीलिए माताजी शांति देवी एवं मेहता नगर के बड़े बुजुर्गों के द्वारा फीता काट कर अस्पताल का उद्घाटन किया गया।

अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक यादव एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप यादव एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी नियमित सेवाएं देंगे। अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, साथ ही अस्पताल में राज्य सरकार से संचालित सभी योजनाओं को सुचारित रूप से संचालित किया गया है।

अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों का मेहता परिवार के सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : हाईवे पर रोडवेज बसें आपस में टकराई, मची चीख- पुकार
Next: कोटपूतली: पवाना अहीर में 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण

Related Stories

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.