न्यूज़ चक्र। बोरवेल में तीन वर्षीय मासूम के गिरने का मामला। 120 फीट की क्षमता वाली पहली पाइलिंग मशीन से खुदाई करने के बाद 180 फीट की क्षमता वाली दुसरी पाइलिंग मशीन से खुदाई का कार्य जारी। 160 फीट तक की जाएगी खुदाई। उसके बाद रैट माइनर्स की टीम द्वारा एल सेप में खुदाई कर बच्ची तक पहुंचने का किया जाएगा प्रयास। इस सारे रेस्क्यू ऑपरेशन में कितना समय लगेगा मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी के पास नहीं है जवाब।
65 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक सफलता से दूर।
कैमरे में बच्ची के शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आ रही। बीतते समय के साथ अब चिंता गहरी होती जा रही है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।