छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ‘, जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के आकाशवाणी स्टूडियो में सोमवार को 55 छात्राओं के एक दल ने भ्रमण कर रेडियो के प्रसारण के विविध आयामों की जानकारी ली। कौशल विकास हेतु छात्राओं का यह दल बहरोड़ के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से आया था।

छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ', जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

इस दौरान आकाशवाणी कोटपूतली केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह तंवर व टेक्नीशियन मनोहर मीणा ने छात्राओं को एफएम टावर, कंसोल मास्टर, सैटेलाइट व ट्रांसमीटर की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं ने रेडियो कार्यक्रम के डवलपमेंट से लेकर प्रसारण तक की प्रक्रिया को भी समझा।

छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ', जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

भ्रमण के दौरान छात्रा अक्षरा, ख़ुशी, दीपिका, दामिनी व तन्वी ने कार्यक्रम प्रभारी दिनेश पटवा व उद्घोषक विकास वर्मा एवं मानसी जिंदल के साथ स्टूडियो में अपने अनुभव भी साझा किये। साथ ही अध्यापिका सुनीता यादव व कृष्णा बाई ने चर्चा के दौरान पीएमश्री योजना के बारे जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम बुधवार, 15 जनवरी,  सुबह 10 बजे आकाशवाणी कोटपूतली (एफएम बैंड 101.9 मेगाहर्ट्ज ) पर प्रसारित होगा।

छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ', जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

इस दौरान केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह तंवर, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश पटवा, टेक्नीशियन मनोहर मीणा, कार्यक्रम उद्घोषक विकास वर्मा, मानसी जिंदल, वंदना,  अंशिता शर्मा, अध्यापिका सुनीता यादव, कृष्णा बाई, पूनम बाई, सुशीला व पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहरोड़ की 55 छात्राओं का सदस्यीय दल मौजूद रहा।

छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ', जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम
छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ', जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ‘, जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम”

Comments are closed.