न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति के बाबत विवादित टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली मुख्य चौराहे पर विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में कोटपुतली मुख्य चौराहे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला फूंका गया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल ने बताया कि देश के संवैधानिक पद की गरिमा को कांग्रेस सरकार ने ठेस पहुंचायी है। इस अवसर पर भाजयुमो टीम कोटपूतली से भाजयुमो नगर अध्यक्ष रमण सैनी, भाजयुमो नगर महामंत्री दयाराम कुमावत, युवा नेता नरेश रावत, राहुल बंसल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित सैनी विक्रम रावत, दिलीप रावत, दीपक पनियाला, टिंकू शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।