Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • श्री सैन मंदिर समिति के रजिस्ट्रेशन पर समाज में खुशी की लहर
  • Kotputli
  • Rajasthan News

श्री सैन मंदिर समिति के रजिस्ट्रेशन पर समाज में खुशी की लहर

News Chakra February 26, 2025
image_editor_output_image1226832213-17405624200962450301114008600126.jpg

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के निकट राजमार्ग स्थित श्री सैन मंदिर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वैध श्यामलाल सैन ने की। बैठक में श्री सैन मंदिर समिति के सफल रजिस्ट्रेशन की खुशी में सदस्यों ने लड्डू वितरित कर उत्सव मनाया।

श्री सैन मंदिर समिति के रजिस्ट्रेशन पर समाज में खुशी की लहर

श्री नारायणी सेना के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने बताया कि राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा समिति का पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया गया है। वित्तीय सलाहकार बनवारीलाल सैन ने बताया कि “श्री सैन मंदिर विकास प्रबंध एवं समाज उत्थान समिति” का रजिस्ट्रेशन समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन के अथक प्रयासों से संभव हुआ। समिति का गठन समाज के वरिष्ठ सदस्य रामुतार सैन बेरी के मार्गदर्शन में किया गया था। 

समिति में अध्यक्ष पद पर नेतराम सैन (रामपुरा), सचिव पद पर ओमप्रकाश सैन (कोटपूतली), और कोषाध्यक्ष पद पर भम्भुराम सैन (कोटपूतली) को नियुक्त किया गया। मंदिर अध्यक्ष वेदप्रकाश ने जानकारी दी कि समिति में आजीवन 51 सदस्य होंगे और इसका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। मंदिर संचालन की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर चुनाव भी कराए जाएंगे। 

बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्यों ने अपने-अपने कार्यभार ग्रहण किए और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। साथ ही, समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। समिति के सभी सदस्यों ने समाज को एक नई दिशा देने और समाज के कल्याण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर पूर्व प्रधान छीतरमल, परगना प्रधान रामकिशन, संजय सैन, मालाराम सैन, सतबीर सैन, ओमप्रकाश सैन, योगेश सैन, दिनेश सैन, हीरालाल सैन, कृष्ण सैन, भोलाराम सैन, अजय सैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Next: महाशिवरात्रि पर भगवान श्री चतुर्भुज मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1073776216-17723875014107073723682284127786.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-1535259097-17723863758592128928891763647375.jpg
  • Top news

पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-280378462-17723829113652584878790871503750.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भोमिया बाबा का विशाल मेला धूमधाम से सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image327965784-17723024423703598000057424413540.jpeg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की माधव विद्यापीठ में ‘ग्रीन होली’ का उत्साह, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Rajesh Kumar Hadia February 28, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.