कोटपुतली–बहरोड़, 6 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने गुरुवार को उप तहसील गंडाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यालय में संधारित रजिस्टरों की जांच की और सभी रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न प्रभागों का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।