कोटपूतली में इफ्तार दावत का आयोजन, सामाजिक सौहार्द्र की दिखी झलक

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली। रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर कोटपूतली के दिल्ली दरवाजा स्थित बहादुर शाह गाजी मस्जिद में भव्य इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की और सौहार्द्र व भाईचारे का संदेश दिया। 

कोटपूतली में इफ्तार दावत का आयोजन, सामाजिक सौहार्द्र की दिखी झलक

कार्यक्रम में कोटपूतली के विधायक हंसराज पटेल, कांग्रेस नेता भीम पटेल, उपखंड अधिकारी ब्रजेश चौधरी, उपाधीक्षक राजेंद्र बुरड़क और थाना प्रभारी राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों का मुस्लिम समाज द्वारा माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। 

शाम करीब 6:42 बजे रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला, जिसके बाद अज़ान दी गई और नमाज़ अदा की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने रमज़ान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकता और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने का संदेश दिया। 

कोटपूतली में इफ्तार दावत का आयोजन, सामाजिक सौहार्द्र की दिखी झलक

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और सामूहिक रूप से इबादत की। इस आयोजन ने शहर में मिल-जुलकर रहने और भाईचारे की भावना को और अधिक सशक्त किया। (गिरिराज नायक)

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।