Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : लम्पी स्किन बीमारी को लेकर बैठक, एसडीएम ने दिए यह निर्देश
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

कोटपूतली : लम्पी स्किन बीमारी को लेकर बैठक, एसडीएम ने दिए यह निर्देश

News Chakra August 9, 2022
Screenshot_20220809-165205_Gallery

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पंचायत समिति सभागार में एसडीएम ऋषभ मंडल व तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने आज बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की। बैठक में वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने पर जानकारी दी गई व सुपरवाइजर व बीएलओ से फीडबैक लिया गया।

इसके बाद उपखंड क्षेत्र के पशु चिकित्सकों, सरपंचों व पशुपालकों के साथ बैठक कर प्रदेश में तेजी से फैल रही लम्पी स्किन बीमारी के बारे में जानकारी साझा की गई एवं उपस्थित पशु चिकित्सकों से रायशुमारी कर बीमारी की रोकथाम के लिए उचित प्रबंध करने व सरपंचों को पशुपालकों तक अधिक से अधिक जानकारी प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना के दौरान सभी ने एकजुट होकर कार्य किया था, उसी प्रकार से अब पशुओं में लम्पी स्किन बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसके बचाव के लिए सभी को एकजुट रहकर काम करना होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रसारित कर पशुपालकों को बचाव के उपाय बताने होंगे। इस दौरान उपखंड क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सक व कंपाउंडर एवं सरपंच उपस्थित रहे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर में बैठे धरने पर, पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद
Next: BREAKING कोटपूतली : स्कूल बस से गिरा छात्र, मौत !

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.