Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव की सड़क दुर्घटना में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
  • Behror
  • Rajasthan News
  • Top news

राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव की सड़क दुर्घटना में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

R C Jalasiya March 24, 2025

राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव की नीमराना हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत
छुट्टी काटकर जयपुर ड्यूटी के लिए जा रहा था
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव की सड़क दुर्घटना में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

न्यूज चक्र  (रमेशचंद्र) । नीमराना जयपुर हाईवे पर आज सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बस के इंतजार में खड़े राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

राजस्थान पुलिस के जवान मोहित यादव की सड़क दुर्घटना में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

पास से निकल रहे नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी लेकर अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सांसेडी गांव के नीरज यादव ने बताया कि उनका भतीजा मोहित यादव (23) पुत्र राजकुमार यादव गांव से जयपुर ड्यूटी जाने के लिए निकला था। मोहित को उसका छोटा भाई हिमांशु नीमराना मोड बस में बैठाने आया था।

हिमांशु बड़े भाई पुलिस कांस्टेबल मोहित यादव को छोड़कर वापस घर की तरफ चला गया। मोहित यादव राजस्थान पुलिस में जयपुर में करीब डेढ़ साल से कार्यरत है। छुट्टी काटकर जयपुर जाने के लिए बस के इंतजार में रोड पर खड़ा था, अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। सिर में चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई। मोहित यादव के पिता राजकुमार (50) यादव भी राजस्थान पुलिस में कोटकासिम में कार्यरत है।

मोहित यादव व उनका छोटा भाई हिमांशु केवल दो भाई हैं जबकि बहन नहीं है। मौके पर नीमराना पुलिस पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटा रही है। हादसे के दौरान हाईवे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का शव नीमराना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं जाट कर्मचारी गेट-टुगेदर का आयोजन
Next: कोटपूतली में ट्रेलर चोरी: ट्रेलर मालिक ने किया पीछा, लेकिन हथियारबंद चोर ट्रेलर ले उड़े

Related Stories

image_editor_output_image-91374987-17747512414098876475514908214682.jpg
  • Top news

बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर

Rajesh Kumar Hadia March 29, 2026
image_editor_output_image-881716476-17746367944565122452796490498316.jpg
  • Top news

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image1705723074-17746365227593644718588509677716.jpg
  • Top news

पावटा में अशोका दा सोरिंग स्कूल का शानदार रिजल्ट, पियूष चौधरी ने 97% अंक लाकर किया टॉप

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-91374987-17747512414098876475514908214682.jpg
  • Top news

बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर

Rajesh Kumar Hadia March 29, 2026
image_editor_output_image-881716476-17746367944565122452796490498316.jpg
  • Top news

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image1705723074-17746365227593644718588509677716.jpg
  • Top news

पावटा में अशोका दा सोरिंग स्कूल का शानदार रिजल्ट, पियूष चौधरी ने 97% अंक लाकर किया टॉप

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image-854751137-17746362718991979232971709110629.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.