Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • नीमराना में मंत्री भूपेंद्र के संग दुबई संस्थापक पहुंचेंगे कल, रैफल्स यूनिवर्सिटी में है कार्यक्रम
  • BANSUR
  • Neemrana
  • Rajasthan News

नीमराना में मंत्री भूपेंद्र के संग दुबई संस्थापक पहुंचेंगे कल, रैफल्स यूनिवर्सिटी में है कार्यक्रम

R C Jalasiya April 4, 2025

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराणा स्थित रैफल्स यूनिवर्सिटी अपना छठा दीक्षांत समारोह 5 अप्रैल, शनिवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में आयोजित करने जा रहा है। समारोह का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होगा, जिसमें भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन केंद्रीय मंत्री, भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायाधीश, जस्टिस दीपंकर दत्ता और एमार, दुबई के संस्थापक, हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नीमराना में मंत्री भूपेंद्र के संग दुबई संस्थापक पहुंचेंगे कल, रैफल्स यूनिवर्सिटी में है कार्यक्रम

रैफल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि समारोह का एक प्रमुख आकर्षण हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर को डॉक्टरेट डिग्री (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित करना भी होगा। दीक्षांत समारोह की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन के साथ होगी। इस दौरान कुल 344 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। यह डिग्रियां उन्हें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, लॉ, ह्यूमैनिटीज, फार्मेसी,और बेस्क एंड एप्लाइड साइंस आदि सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को मेडल्स देकर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता, यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन, विवेक गोम्बेर करेंगे। इस अवसर पर गोम्बेर एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरपर्सन, डॉ. जस्टिस मीना वी. गोम्बेर भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान द्वारा वेलकम एड्रेस के साथ होगी। जिसके बाद वे यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। समारोह का समापन रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) के. कार्तिकेयन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kotputli: हाईवे पर भिड़े रोडवेज व ट्रेलर, यात्री घायल
Next: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260126-wa00048396202584197190013.jpg
  • Neemrana

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े नकबजनी के दो आरोपी

Vikas Verma January 26, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
image_editor_output_image-1123761558-17769677194436253940305150225275.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.