Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू

News Chakra August 27, 2022
IMG-20220827-WA0019
कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू
एलबीएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ रेनू माथुर ने विजयी उम्मीदवारों को दिलाई शपथ

कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022: दोनों महाविद्यालयों के प्रत्याशियों को शपथ दिला कर पुलिस संरक्षण में भिजवाया घर, पुलिस प्रशासन ने जुलूस पर लगाई रोक

कॉलेज व पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव करवा कर ली राहत की सांस

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली । शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरु होते ही छात्र- छात्राओं में भारी उत्साह का माहौल रहा। मतगणना शुरू होते ही पुलिस प्रशासन ने शहर के एलबीएस व पाना देवी महिला महाविद्यालय के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया था। दोनों ही महाविद्यालयों में करीब 2 घंटे चली मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

कोटपूतली पाना देवी महिला महाविद्यालय से जहां एबीवीपी (ABVP) उम्मीदवार पूजा ने अपनी प्रतिद्वंदी एनएसयूआई उम्मीदवार उगन्ता बाई को 190 मतों से मात दी, वहीं महासचिव पद पर एबीवीपी उम्मीदवार प्रिया ने अपने निकटवर्ती निर्दलीय प्रतिद्वंदी निकिता सैनी को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की। कोटपूतली पाना देवी महिला महाविद्यालय में उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की लक्ष्मीबाई पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित की जा चुकी हैं। इस प्रकार पाना देवी महिला महाविद्यालय में तीनों महत्वपूर्ण पदों पर एबीवीपी ने अपना परचम लहराया, यहां संयुक्त सचिव पद पर कोई फॉर्म दाखिल नहीं हुआ था।

कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू
कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजीत सिंह ने विजयी उम्मीदवारों को दिलाई शपथ

इधर एलबीएस महाविद्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी अतुल खारडिया एबीवीपी के विकास रावत को 261 मतों से हराकर कैंपस किंग बन गए। वहीं यहां उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी नीरज कुमार ने 26 मतों से निर्दलीय अंकित जाट को पटखनी दी। वहीं महासचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका स्वामी ने 196 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के अक्षय जांगिड़ को हराकर विजय हासिल की। जबकि संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय संदीप ने एबीवीपी के साहिल को 342 वोटों से हरा दिया। इस तरह एलबीएस कॉलेज में हालांकि अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का जादू चला जबकि अन्य दो महत्वपूर्ण पदों पर एबीवीपी काबिज हो गई।

कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू

दोनों ही महाविद्यालयों में चुनाव परिणामों के बाद में विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई। एलबीएस कॉलेज में जहां प्राचार्य डॉ. रेनू माथुर ने विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई वहीं पाना देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीत सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को पुलिस संरक्षण में घर भिजवाया गया।

कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू
कोटपूतली छात्रसंघ चुनाव 2022 : पाना देवी महाविद्यालय में बना एबीवीपी का पैनल, LBS महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का चला जादू

एलबीएस कॉलेज से निर्दलीय विजय प्रत्याशी अतुल खारडिया ने चुनाव परिणाम के बाद कहा कि मेरा लक्ष्य गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना व कॉलेज में भी शिक्षा के स्तर को बढ़ाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। साथ ही कहा कि कॉलेज परिसर में सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश देने की व्यवस्था करवाई जाएगी ताकि बाहरी छात्रों का प्रवेश बंद हो और कॉलेज का माहौल सुधारा जा सके।

क्षेत्र में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने एक दूसरे को धन्यवाद देते हुए राहत की सांस ली।

अपने आसपास के अपडेट समाचारों के लिए देखते रहें न्यूज़ चक्र।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : छात्र संघ चुनाव रिजल्ट घोषित, देखिए कहां से कौन जीता ..
Next: Corporations and Abortion: A Perfect Storm of Controversy

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.