Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI : पुलिस ने RAF के साथ निकाला पैदल मार्च, जानिए क्यों !
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

KOTPUTLI : पुलिस ने RAF के साथ निकाला पैदल मार्च, जानिए क्यों !

News Chakra October 18, 2022
KOTPUTLI

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में जारी मास्टर प्लान की कार्रवाई के बीच थाना पुलिस व आरएएफ की एक कम्पनी ने आज KOTPUTLI शहर में पैदल मार्च निकाला। कोटपूतली डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव के नेतृत्व व थानाधिकारी सवाई सिंह व आरएएफ के अधिकारी श्रीराम शर्मा के निर्देशन में पुलिस व RAF जवानों ने कदमताल करते हुए कोटपूतली पुलिस थाने से होते हुए लाल कोठी, अग्रसेन तिराहा, मुख्य चौराहा व बानसूर रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में आरएएफ के 75 जवानों की एक कंपनी व स्थानीय थाने के जवान व अधिकारी शामिल हुए।

KOTPUTLI : पैदल मार्च से व्यापारियों में ‘खलबली’, क्या आजाद चौक में शुरू हो रही है तोड़फोड़ की कार्रवाई !

KOTPUTLI : पुलिस ने RAF के साथ निकाला पैदल मार्च, जानिए क्यों !

शहर में आज पुलिस व RAF के द्वारा संयुक्त रूप से निकाले गए पैदल मार्च से व्यापारियों में खलबली का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे से पूछने लगे, क्या आजाद चौक में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई ! …गौरतलब है कि शहर में मास्टर प्लान के तहत सड़कों का विस्तारीकरण का कार्य जारी है। पिछले दिनों ही नगर परिषद ने मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहा व शनि मंदिर से लाल कोठी तक के मार्ग से दुकानों व अन्य निर्माण संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पुरानी नगरपालिका से आजाद चौक तक के दुकानदारों को सड़क विस्तारीकरण के तहत नोटिस देते हुए दुकानदारों व भवन मालिकों को अपने स्वामित्व के दस्तावेज नगर परिषद में पेश करने के नोटिस दिए गए थे। ऐसे में आज पुलिस व RAF के द्वारा पैदल मार्च से बाजार में यह अफवाह फैल गई कि प्रशासन ने पुलिस का भारी जाब्ता मंगवा लिया है और जल्द ही आजाद चौक मार्ग में तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़े…. कोरोना के बाद मिला सफाई का मौका

KOTPUTLI : डीवाईएसपी ने कहा, पैदल मार्च दीपावली पर शांति व्यवस्था के संदेश के लिए निकाला 

KOTPUTLI : पुलिस ने RAF के साथ निकाला पैदल मार्च, जानिए क्यों !

डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव ने बाजार में फैली अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा है कि ‘ पैदल मार्च दीपावली के त्यौहार पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने का संदेश देने के लिए निकाला गया है’। पैदल मार्च का नगर परिषद की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। डीवाईएसपी ने व्यापारियों से अपना सामान सड़क पर ना रखने की अपील करते हुए क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार
  • पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bus Accident : अनियंत्रित बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी, डेढ़ दर्जन घायल
Next: Kotputli : साधू तैयार कर रहे है गौ- गोबर से दीपक, 2 हज़ार दीपक होंगे तैयार !

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1038705063-1775145172553535747297689239674.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.