बजरंग दल प्रखंड पावटा के पदाधिकारियों ने पावटा क्षेत्र में संचालित अवैध बूचड़खानों व उनसे जुड़ी गतिविधियों को आबादी क्षेत्र से बाहर संचालित करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम पावटा उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पावटा परिक्षेत्र में कई स्थानों पर धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास अवैध बूचड़खाने और संबंधित व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, जिससे आमजन की भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही निराश्रित गोवंश इन स्थानों पर फैले अवशेषों को खा रहे हैं, जिससे सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से आक्रोश की स्थिति बन रही है।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे दूषित व्यवसायों को नियमानुसार आबादी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कराया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सामूहिक रूप से आंदोलन करेगा।
इस दौरान बजरंग दल प्रखंड संयोजक पवन शर्मा, प्रखंड सहमंत्री घनश्याम मेहरा, सहसंयोजक उमेश कुमावत, सुभाष सिंह राजनौता, गौरक्षक अजय सिंह, सचिन सिंह, गुड्डू, विजय कुमार, रविन्द्र, श्रीराम मेहरा, रवि कुमार, लालचंद मेहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



