News Chakra

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखंड के ग्राम भांकरी निवासी पॉइंट्समैन सूबेसिंह चौधरी ने नैनी रेलवे स्टेशन पर अद्भुत साहस दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने उन्हें संरक्षा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद देकर सम्मानित किया।

पावटा : भांकरी के सूबेसिंह चौधरी ने बचाई यात्री की जान, DRM अवार्ड से सम्मानित
भांकरी का सूबेसिंह चौधरी DRM अवार्ड से सम्मानित

शनिवार शाम करीब 4 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही 11071 कामायनी एक्सप्रेस में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात सूबेसिंह चौधरी ने तुरंत दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

भांकरी के सूबेसिंह चौधरी ने बचाई यात्री की जान, DRM अवार्ड से सम्मानित

सूबेसिंह चौधरी, पुत्र रामेश्वर गिठाला, बीकानेर मंडल से हैं और माघ मेले के दौरान विशेष ड्यूटी पर नैनी स्टेशन पर तैनात हैं। उन्होंने बताया, “सोचने का समय नहीं था, बस तुरंत कार्रवाई की।” रेल प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है।

उनकी बहादुरी से भांकरी, पावटा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *