News Chakra

कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मृत गौवंश के लावारिश शवों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर गौसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। गुरुवार को युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता व समाजसेवी तारा पूतली के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में युवक नगर परिषद पार्क से पैदल मार्च करते हुए परिषद भवन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन के बाद आयुक्त नूर मोहम्मद को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

तारा पूतली ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। सड़कों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर गौवंश के शव घंटों पड़े रहते हैं, जिन्हें आवारा पशु नोचते हैं। इससे जनभावनाएं आहत होती हैं और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और एकमात्र क्रेन भी अक्सर खराब बताई जाती है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में मृत पशुओं के निस्तारण की तत्काल व्यवस्था, अतिरिक्त क्रेन व संसाधन उपलब्ध कराने, जिम्मेदारी तय कर लापरवाही पर कार्रवाई, सफाई व्यवस्था सुधारने, खराब रोड लाइटें ठीक कराने तथा आमजन के लिए सक्रिय हेल्पलाइन जारी करने की मांग की गई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश

इस दौरान रवि यादव, अमित मेहता, अनुराज वाल्मीकि, सुनील लुनीवाल, प्रदीप कसाना, राजेन्द्र, भरत सिंह, गौरीचंद फामड़ा, मोहित सैनी, राहुल पटेल, राकेश सराधना, संदीप जाट, जीतू राजपूत, कुलदीप बायला, सुरेन्द्र शुक्ल, अनिल आर्य, नवीन यादव, सुशील यादव, अंकित यादव, लालू यादव, एनटीआर मीणा, दीपक मीणा, रमेश ठेकेदार, संदीप मोरोड़िया, योगेश ठेकेदार, बबलू सिरोहीवाल, देशराज आर्य, अंकित शर्मा, विपिन सैनी, सोनू जांगिड़, राहुल आर्य, गजेन्द्र मीणा, रूप स्वामी, संजू आर्य, राजेश रावत, आकाश आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *