News Chakra

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह रजिस्ट्रार को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम लगाए जाने का दावा किया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में सुनवाई रुकी—तलाशी के बाद कामकाज बहाल

धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एहतियातन परिसर खाली करवाया गया। जयपुर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई तुरंत स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंचीं और कोर्ट रूम, जजों के कक्ष, अधिवक्ता चैम्बर्स सहित पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में सुनवाई रुकी—तलाशी के बाद कामकाज बहाल

काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद किसी भी संदिग्ध वस्तु के न मिलने पर परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद वकीलों और पक्षकारों के लिए प्रवेश दोबारा शुरू किया गया और जयपुर पीठ में न्यायिक कार्यवाही फिर से प्रारंभ कर दी गई।

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में सुनवाई रुकी—तलाशी के बाद कामकाज बहाल

वहीं जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी हाईकोर्ट को छह बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। दिसंबर माह में तो लगातार पांच दिनों तक धमकी भरे ईमेल आए थे। अब तक धमकी देने वालों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *