
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के बानसूर रोड स्थित श्री श्याम चरण वाटिका निवासी वंश गोयल ने अपनी मेहनत और मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित सीएमए इंटर परीक्षा दोनों ग्रुप में पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दिसंबर 2025 में आयोजित इस कठिन परीक्षा में देशभर से शामिल 55,604 विद्यार्थियों में से केवल 7,824 छात्र ही सफल हो सके, जिनमें वंश गोयल ने भी अपनी जगह बनाकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व वंश ने दिसंबर 2024 में सीएमए फाउंडेशन परीक्षा भी पहले प्रयास में उत्तीर्ण की थी।
वंश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सुमन गोयल, दिवंगत पिता स्व. अजय कुमार गोयल, मौसी विद्या पालीवाल तथा अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। वंश की इस उपलब्धि पर उनके निवास क्षेत्र सहित पूरे कोटपूतली क्षेत्र में खुशी की लहर है।






