स्थानीय कस्बे के श्री देव हॉस्पिटल पावटा में ग्राम रामपुरा की युवा टीम के तत्वावधान में जनकल्याण के उद्देश्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह बल्ड़ कैंप मानवता, सेवा भावना और युवाओं की एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 76 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सेवा का जज्बा और समाज के प्रति जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
अस्पताल के संस्थापक सुभाष गुर्जर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
डॉ. रिंकू चौधरी ने बताया कि नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह एक सुरक्षित और मानवीय कार्य है। नर्सिंग ऑफिसर अमर सिंह एवं नर्सिंग स्टाफ सदस्य योगेश सैन व कमलेश कुमार ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक व्यवस्थाएं संभालीं।
शिविर संयोजक एवं युवा नेता धर्मेंद्र गुर्जर अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि ठान ले तो समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और रक्त की कमी को दूर करना है।
इस अवसर पर रितेश मुलोदिया, महेश गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पुरुषोत्तम गुर्जर, जलदीप गुर्जर, बिट्टू गुर्जर सहित रामपुरा युवा टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


