राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष रहे विनोद जाखड़ को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान द्वारा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहली बार राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचने पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जयपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे और विनोद जाखड़ का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर तारा पूतली ने कहा कि विनोद जाखड़ जमीन से जुड़े और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना युवा और छात्र वर्ग की भावनाओं का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने जाखड़ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



