जिले के प्रागपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी भजनाराम का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बनी शांति व्यवस्था और अपराधों में आई कमी की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी भजनाराम के प्रागपुरा आगमन के बाद पुलिस व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हुई है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। हाल ही में होली जैसे बड़े पर्व पर भी पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा, जो पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है।
इस मौके पर एडवोकेट देवांश सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहेगी।
समाजसेवी राहुल गोयल ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहता है। थाना प्रभारी भजनाराम इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नारायण कुमावत व ओपी बायला सहित अन्य लोगों ने भी थाना प्रभारी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रागपुरा सदर आमीन मंसुरी, बलवंत सिंह मीणा, पंकज सिंह यादव, मालीराम बाडीगर, राजकुमार सैनी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


