Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026

जयपुर रेंज में चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी वेनम (NDPS) के तहत भाबरू थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) के निर्देशन में की गई। एएसपी नाजिम अली खान और विराटनगर डीएसपी उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में भाबरू थानाधिकारी रामकिशोर के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कमल गुर्जर (28) निवासी ढाणी मोकाला (गैसकान) थाना भाबरू तथा नरेन्द्र गुर्जर (22) निवासी रघुनाथपुरा थाना शाहपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल के 9360 अवैध कैप्सूल बरामद किए गए, जो युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 17 मार्च को सूचना मिली थी कि गैसकान क्षेत्र में आरोपियों ने अपने ठिकाने पर नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें यह बड़ी बरामदगी हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले की आरुषि अग्रवाल का गुजरात ज्यूडिशियल सर्विसेज में चौथा स्थान हासिल करने पर सम्मान
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Related Stories

image_editor_output_image770262006-17738512727772187570881908124917.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निशांत फर्जी IAS बनकर गांव में बटोरी वाहवाही

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1960068829-17738507078952693895841275892915.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1726472880-17738504307623944703532865773637.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image770262006-17738512727772187570881908124917.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निशांत फर्जी IAS बनकर गांव में बटोरी वाहवाही

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1960068829-17738507078952693895841275892915.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1726472880-17738504307623944703532865773637.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image1467892268-17738501629466479573432377052335.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में  ऑपरेशन एंटी वेनम में भाबरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9360 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.