जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बाबड़ी स्थित एक होटल में कार्यरत श्रमिक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में प्रागपुरा थाने में शिकायत दर्ज कर युवक की तलाश की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार बागावास बनीपार्क निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रभात बलाई ने बताया कि उनका भाई सोणाराम (41) पिछले 2-3 वर्षों से बाबड़ी स्थित “पावटा-शाहपुरा” होटल में काम कर रहा था। 3 मार्च 2026 को वह बिना किसी सूचना के होटल से कहीं चला गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे परिवार में बेचैनी और चिंता बनी हुई है।
लापता सोणाराम का हुलिया गेहुँआ रंग, मध्यम कद-काठी और करीब 5.5 फीट लंबाई बताया गया है। घटना के समय वह नीले रंग का पजामा, काले चौखाने की शर्ट और काले जूते पहने हुए था।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द युवक का पता लगाकर उसे सकुशल घर पहुंचाया जाए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।


