News Chakra

निकटवर्ती ग्राम पाथरेड़ी स्थित कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार को पुस्तकालय इकाई द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ में पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना, पुस्तकालय संसाधनों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नवीन ज्ञान-विज्ञान से परिचित कराना रहा।

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

कार्यक्रम समन्वयक एवं सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की उपयोगी, नवीन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इसमें कल्याणी पब्लिशर्स एवं साइंटिफिक पब्लिशर्स ने भी सहभागिता निभाई, जिससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शैक्षणिक एवं संदर्भ पुस्तकों को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला।

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि जगाने के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. डी. के. बैरवा, डॉ. वी. एस. मीणा, डॉ. नीरज कुमार मीणा, डॉ. सुशीला ऐचरा, डॉ. ओमेश कुमार, डॉ. प्रवीण पिलानिया सहित अनेक शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Categories:
Avatar photo