राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा परिणाम 2026 में शाहपुरा के प्रतिभाशाली छात्र अभय सैनी ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मालियों की ढाणी, वार्ड नंबर 6 शाहपुरा निवासी अभय सैनी ने कुल 500 में से 471 अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अभय, जनता बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, न्यू कॉलोनी शाहपुरा के छात्र हैं। अभय के पिता विजयपाल सैनी, जो पेशे से पत्रकार हैं, तथा माता सुमन देवी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे उसकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
वहीं ताऊ संतोष कुमार सैनी ने भी अभय की सफलता पर गर्व जताया। परिणाम घोषित होते ही परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। मित्रों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने अभय को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



