Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने मेडिकल इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट, एसएनसीयू, एमसीएच विंग, सोनोग्राफी कक्ष, आईपीएचएल लैब, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को सरकार की योजनाओं के अनुरूप सभी सुविधाएं समय पर और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों के बेड की चादरें नियमित रूप से बदली जाएं तथा स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके साथ ही अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

कलक्टर ने मरीजों को निःशुल्क दवा एवं जांच सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “मां योजना” सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को सरल भाषा में दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सके।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

उन्होंने दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा ड्रग हाउस से समन्वय बनाकर समय पर आपूर्ति करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में विकसित औषधि पार्क का अवलोकन कर इस पहल की सराहना की।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत एवं पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 2500 से 3000 ओपीडी तथा लगभग 175 आईपीडी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत 618 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Related Stories

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.