कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली की माताजी स्वर्गीय श्रीमती बैया देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को कस्बे स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. बैया देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवा के इस कार्य को उनकी स्मृति में सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

इस अवसर पर भूपसिंह पूतली, अशोक राज पटेल, सुनील वर्मा, टिंकू भोमियां, आशीष खेड़ा, भीमसिंह जाट, सुखराम सैनी, कुलदीप जाट, शशि आर्य, सोनू जांगिड़, मालीराम बाड़ीगर, मनीष निमोरिया, लोकेश आर्य, आशीष यादव, दिनेश यादव, संजय आर्य, साहिल तोरायत, राहुल तोरायत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं युवा मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।



