पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। स्थानीय कस्बे की नई सब्जी मंडी क्षेत्र के निवासी आशुतोष शर्मा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 परीक्षा में 540वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे कस्बे में हर्ष का माहौल है।

आशुतोष शर्मा, जो वर्तमान में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आशुतोष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी।


