Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को पावटा में नई ऊर्जा मिली। सोमवार को माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति, पावटा के तत्वावधान में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया गया तथा पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धरमवीर जिंदोलिया के सानिध्य में आयोजित हुआ। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सच्ची मानव सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

एनजीओ संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहनलाल सैनी ने बताया कि संस्था द्वारा यह अभियान लगातार विस्तार पा रहा है। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर इस अभियान से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण पक्षियों और पशुओं को भारी संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह अभियान न केवल सेवा का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर शिक्षाविद गजानंद टीलावत, अशोक शर्मा (गुरुजी), राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हितेंद्र लाटा, राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी
Next: बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Related Stories

image_editor_output_image86685518-17772746802392755617960943728672.jpg
  • Top news

बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image86685518-17772746802392755617960943728672.jpg
  • Top news

बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image1380087179-17772736297564620939704640798467.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.