कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस थाने का छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार पुलिस थाना कोटपूतली में एलीट फाउंडेशन संस्था के छात्र-छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण करवाया गया, जहां उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस थाने का छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को थाना की कार्यशैली, पुलिस की जिम्मेदारियों और आमजन की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वृताधिकारी कोटपूतली राजेन्द्र बुरड़क, थाना प्रभारी राजेश शर्मा, साइबर सेल से जुड़े कर्मचारी तथा पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। संस्था की ओर से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हरित पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस थाने का छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। इसके अलावा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस थाने का छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या महिला उत्पीड़न की घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें। जिला पुलिस ने कहा कि छात्र-छात्राओं और आमजन को जागरूक करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।