कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 58 प्राप्त करने वाली तथा राजस्थान के महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भांकरी की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का चौधरी का मंगलवार को उनके पैतृक निवास पर नागरिक अभिनंदन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

एडवोकेट देवांश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अनुष्का का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार हाडिया, राहुल गुर्जर, आनंद सिंह, लक्ष्मी नारायण कुमावत, भूपेन्द्र गढ़वाल, मुरारी लाल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

अनुष्का ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर देशभर में ऑल इंडिया रैंक 58 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह राजस्थान के महिला वर्ग की टॉपर बनने के साथ कोटपूतली-बहरोड़ जिले की भी सबसे उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनी हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

अनुष्का के पिता रामजीलाल गढ़वाल भारतीय सेना में 16 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में ग्राम प्रेमनगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अनुष्का ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, NEET में AIR-58 पर हुआ नागरिक अभिनंदन

उनकी माता विनिता चौधरी गृहिणी हैं, जिन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए हमेशा सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया। बड़े भाई अंश चौधरी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने पूरी तैयारी के दौरान बहन का लगातार मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।

कक्षा आठ से ALLEN Career Institute, Kota में अध्ययन कर रही अनुष्का ने बताया कि उनकी सफलता का आधार नियमित अध्ययन, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास रहा। उन्होंने अतिरिक्त पुस्तकों की बजाय संस्थान के नोट्स, मॉड्यूल और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया। हर परीक्षा के बाद अपनी गलतियों को नोट कर उन्हें दोहराने से बचना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा।

अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई अंश चौधरी, दादा-दादी और अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि परिवार के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने अनुष्का को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगी और जिले का नाम देशभर में रोशन करती रहेंगी।

Author