पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

प्रागपुरा मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार एवं श्रावण शुक्ल द्वादशी के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भामाशाह संतोष बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी ममता देवी की ओर से लोककल्याण एवं जनमंगल की कामना को लेकर आयोजित रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक
पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

पंडित मनीष शास्त्री के सान्निध्य में संतोष बंसल, ममता देवी, पुत्र अमित बंसल एवं प्रियंका देवी सहित परिवारजनों ने 1100 पार्थिव शिवलिंग एवं 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंगों का निर्माण कर भगवान एकलिंगेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भगवान शिव का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और महादेव शिव शंकर का करीब 15 क्विंटल गन्ने के रस से विशेष अभिषेक किया गया।

पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक
पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

इस विशेष अभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लगातार चार मशीनों से गन्ने का रस निकाला जाता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस विशेष अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया। गन्ने के रस से किए गए इस विशेष अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का अद्भुत माहौल बना रहा।

पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक
पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

पुजारी सत्यनारायण पाराशर ने बताया कि शिव परिवार का 108 प्रकार की पूजन सामग्री से महाभिषेक किया गया। पूजन में बिल्वपत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, विभिन्न तीर्थों का जल, विभिन्न प्रकार के धान्य, फलों के रस एवं सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र एवं प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना की।

पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक
पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

भामाशाह संतोष बंसल ने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए आयोजन को लोक कल्याण एवं जनसेवा की भावना से जोड़ा। वहीं अमित बंसल ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। हवन की पूर्णाहुति संतोष बंसल एवं अमित बंसल ने की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद शिव विला में विशाल भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दाल-बाटी चूरमा की प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इस अवसर पर चन्द्रकला, पिंकी, अंकिता, निकिता, ईसू बंसल, आर्यन, प्रिंस, परी, काव्या, भव्या, अखिल, प्रवीण बंसल, अरुण बंसल, प्रमोद बंसल, नितिन बंसल, नरेश स्वामी, छोटू सैन, सुभाष कुम्हार, मुकेश सोनी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author