बानसूर : बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त

बानसूर। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे एक युवक की बाइक बानसूर-नारायणपुर रोड पर नोपलावाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक घायल हो गया।

bahan ke ghar rakhi bandhvane ja rahe yuvak ki bike durghatnagrast

घायल की पहचान 18 वर्षीय अजय गुर्जर पुत्र रामनिवास, निवासी लोयती के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अजय गुर्जर को उपचार के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया।

युवक के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।