पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम

निकटवर्ती ग्राम कल्याणपुरा (जोधपुरा) स्थित श्री सीताराम जी बड़ा मंदिर एवं बाबा भरत दास बगीची में श्रावण मास के उपलक्ष्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का समापन शनिवार, 29 अगस्त को संत समागम एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम
पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम

कार्यक्रम मंदिर महंत संत श्री 108 मंगलदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर सुबह 7:15 बजे श्रीराम संकीर्तन, 10:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा दोपहर 12:15 बजे हवन की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे वृंदावन से आए कलाकार भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे।

पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम
पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम

महामंडलेश्वर श्री सुदर्शनदास जी महाराज द्वारा सत्संग एवं प्रवचन भी किए जाएंगे। आयोजन में क्षेत्र के साथ दूर-दराज से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भजन, संकीर्तन, झांकियों एवं संत प्रवचनों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम
पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम

दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रावण मास के दौरान लोकमंगल एवं जगत कल्याण की भावना से अखंड रामायण पाठ, श्रीराम नाम संकीर्तन और भगवान शिव रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Author