पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में शनिवार को शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षण कार्य से लेकर विद्यालय संचालन तक की जिम्मेदारियां निभाकर अनूठा अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने की। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका में कक्षाओं का संचालन करते हुए अपने सहपाठियों को पढ़ाया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा राशि कुमावत को एक दिन के लिए प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका
पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका

राशि ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों को आवश्यक सुझाव दिए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका
पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका

प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को विशेष सम्मान प्राप्त है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव देने वाली ऐसी गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में उपप्राचार्य मनीषा यादव, एसडीएमसी सचिव मालाराम यादव, व्याख्याता धोलाराम यादव, सुरेंद्र चौधरी, सुशीला मीणा, धन्नी यादव, कृष्णा यादव, रजनी बाला योगी, पूनम यादव, संजीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, रामजीलाल गुर्जर, निखिल गुप्ता, मुकेश जाट, सुभाष स्वामी, अरुण कुमार मीणा, प्रकाश गुर्जर, हजारी लाल स्वामी, अरविंद शर्मा, मुकेश यादव, उमा शंकर योगी एवं रामावतार स्वामी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Author