पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज

नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र के ग्राम बड़नगर निवासी युवा आइकन अंशुल खंडेलवाल को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित यूथ बजट संवाद कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में हुए संवाद में अंशुल ने युवा प्रतिनिधि के रूप में कौशल विकास, रोजगार, नेतृत्व तथा युवाओं की विकास प्रक्रिया में भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज
पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज

अंशुल ने कहा कि राजस्थान का युवा प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचारों से भरपूर है। युवाओं को अपनी बात रखने के साथ संवाद, नेतृत्व और प्रतिभा प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिल सकती है।

पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज
पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज

कार्यक्रम के दौरान अंशुल को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ मंच साझा करने का अवसर भी मिला। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता (आईएएस) तथा वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया (आईएएस) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज
पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज

अंशुल खंडेलवाल इससे पूर्व जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राजस्थान युवा महोत्सव-2026 के राज्य स्तरीय आयोजन में ‘भारत की सॉफ्ट पावर, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक प्रभाव’ विषय पर विचार प्रस्तुत कर राज्य विजेता रह चुके हैं। वहीं 13 जनवरी को आयोजित बजट पूर्व युवा चर्चा में भी उन्होंने भाग लेकर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ युवाओं से जुड़े विषयों पर संवाद किया था।

पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज
पावटा के अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के साथ यूथ बजट संवाद में रखी युवाओं की आवाज

युवा संवाद और नीति विमर्श से जुड़े आयोजनों में लगातार भागीदारी कर रहे अंशुल को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित यूथ बजट संवाद में विशेष आमंत्रण मिलने से बड़नगर एवं पावटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण एवं अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक अवसर बताया।

Author