पीएम श्री विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में बुधवार को कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सहभागिता की। प्रधानाचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।

पीएम श्री विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित
पीएम श्री विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद से विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दो विद्यार्थियों का जन्मदिन मनाए जाने से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

पीएम श्री विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित
पीएम श्री विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

आयोजन में उपप्राचार्या मनीषा यादव, एसडीएमसी सचिव मालाराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार हाडिया, जितेन्द्र शर्मा, पप्पू स्वामी, मजहरुल इस्लाम, धोलाराम यादव, रामजीलाल गुर्जर, प्रकाश चंद गुर्जर, मुकेश कुमार जाट, निखिल गुप्ता, अरुण कुमार मीना, गोविंद सिंह, रजनी बाला योगी, मुकेश कुमार यादव, अरविंद शर्मा, पूनम यादव, कृष्णा यादव, रामजीलाल योगी, धन्नी यादव, उमाशंकर योगी, संजीता कुमारी, रजनी, रामावतार स्वामी एवं पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Author