बानसूर। भैयादूज के दिन अलवर रोड पर कांजीपुरा नर्सरी के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक सवार महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ नीचे गिर गई। हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए।
घायल बच्चे की पहचान जैस (4) पुत्र जितेंद्र निवासी अजीतपुरा (कोटपूतली) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर रोटी बैंक द्वारा संचालित निःशुल्क एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
संदेश: सड़क पर बने ब्रेकर के पास वाहन की गति धीमी रखें। जल्दबाजी और लापरवाही किसी के लिए भी भारी पड़ सकती है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।