Kotputli news: मासूम दिव्यांशी की मौत के बाद दूसरे दिन भी धरना जारी

परिजनों को सहायता राशि और शव सौंपने की मांग पर अड़े लोग

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। उपली कोठी क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम दिव्यांशी की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 नवंबर को दूसरे दिन भी परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मांगों को लेकर धरना रातभर जारी रहा।

Kotputli news: मासूम दिव्यांशी की मौत के बाद दूसरे दिन भी धरना जारी
धरनार्थियों से वार्ता के लिए पहुंचे विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल

मंगलवार सुबह धरनास्थल पर ग्रामीणों से वार्ता और समझाइश के लिए विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समझाइश बेनतीजा रही और लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

धरनारत लोगों की प्रमुख मांग है कि हादसे में जान गंवाने वाली मासूम के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही बच्ची का शव अभी तक परिजनों को नहीं सौंपे जाने को लेकर भी नाराजगी सामने आ रही है।

कोटपूतली में कार की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोश में विधायक निवास के समीप धरना

जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपे जाने की बात बताई जा रही है। शव मिलने में हो रही देरी से भी परिजन व्यथित हैं।

गौरतलब है कि उपली कोठी में हंसराज पटेल के आवास के पास हुए हादसे में तीन वर्षीय दिव्यांशी की मौत हो गई थी। जिस कार की चपेट में आने से बच्ची की जान गई, वह कोटपूतली नगरपरिषद में कार्यरत एक अधिकारी से संबंधित होने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

फिलहाल धरनास्थल पर स्थिति बनी हुई है। परिजन आर्थिक सहायता और अन्य मांगों पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने किया हिट एंड रन में मामला दर्ज, जाँच जारी

इधर मामले की जानकरी सामने आने के बाद कोटपूतली थाने में कार चालक के विरुद्ध हिट एंड रन का मामला दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। अधिकारी बलराम मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को भी जप्त कर लिया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment