दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

दीपों का पर्व दीपावली पावटा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और पावटा-प्रागपुरा कस्बे में उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हर तरफ रोशनी, खुशियों और उत्सव का माहौल देखने को मिला। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुरू हुआ पर्व का सिलसिला भैया दूज तक जारी रहा। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, रंगोली तथा आकर्षक विद्युत झालरों से सजाकर पर्व की खुशियां मनाईं। शाम होते ही आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमगा उठा।

दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल
दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

दीपावली के मद्देनजर पावटा और प्रागपुरा के बाजारों में इस बार अच्छी चहल-पहल रही। धनतेरस से लेकर दीपावली तक ग्राहकों की भीड़ के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रौनक बनी रही। लोगों ने परंपरागत खरीदारी के साथ आधुनिक जरूरतों के सामान पर भी जमकर खर्च किया। बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाइयां, पूजन सामग्री, दीपक, सजावटी लाइटें, पटाखे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही देखने को मिली।

दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल
दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

दीपावली के साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी नजदीक होने से बाजारों में खरीदारी का नया दौर शुरू हो गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में वैवाहिक आयोजनों से संबंधित खरीदारी के चलते कारोबार में और तेजी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए कस्बे के बाजारों में पहुंचे।

दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल
दीपोत्सव पर पावटा-प्रागपुरा में बिखरी खुशियों की रोशनी, उत्साह का माहौल

इस बार दीपोत्सव के अवसर पर नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर करवाई गई विद्युत सजावट विशेष आकर्षण रही। प्रागपुरा में पुलिस थाने से मुख्य बाजार, सुभाष चौक होते हुए सीताराम मार्केट और रामलीला मैदान तक आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार पावटा में सुभाष चौक, होली चौक, घंटाघर, अनाज मंडी और प्रमुख बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

सड़कों के ऊपर लगाई गई विद्युत झालरों और आकर्षक लाइटों ने बाजारों की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। रात के समय सजावट देखने के लिए भी लोगों की आवाजाही बनी रही। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की व्यापक सजावट से कस्बे के सौंदर्यीकरण को भी नया आयाम मिला।

नगरपालिका गठन के बाद चुनाव से गठित वर्तमान कांग्रेस बोर्ड के लिए यह पहली दीपावली थी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मीना देवी और पालिका प्रतिनिधि एवं कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी के मार्गदर्शन में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सजावट की पहल की गई। अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह ने कार्य की निगरानी करते हुए विद्युत सजावट को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाया।

पांच दिवसीय दीपोत्सव ने क्षेत्रवासियों को आपसी मेलजोल और खुशियां बांटने का अवसर दिया। गांवों में घर-आंगन की जगमगाहट से लेकर कस्बों के सजे बाजारों तक हर तरफ उत्सव की छटा दिखाई दी। दीपावली का यह पर्व क्षेत्र में खुशियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा देकर गया।

Author

Leave a Comment