न्यूज़ चक्र। Bansur News। क्षेत्र के पलसाना की ढाणी में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। रिटायर्ड सूबेदार फूलसिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में रामपुर, सबलपुरा, बहराम का बास, बामनवास, गूंता और भूपसेड़ा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों से गांवों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।