कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद के प्रथम उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की रमा गुर्जर ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों के बड़े अंतर से हराकर जिले की पहली उप जिला प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया। गुरुवार को संपन्न मतदान में जिला परिषद के सभी 27 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

मतगणना में रमा गुर्जर को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी उम्मेद सिंह को 6 मत मिले। मतदान में कोई मत निरस्त नहीं हुआ और नोटा का भी कोई मत नहीं पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने परिणाम की घोषणा करते हुए रमा गुर्जर को विजयी घोषित किया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

जिला परिषद की कुल 27 सीटों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलने से उनके पक्ष में 21 मत पड़े। दूसरी ओर भाजपा ने वार्ड संख्या 2 से निर्वाचित जिला पार्षद उम्मेद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था।

कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

चुनाव के दौरान दोनों दलों के नेता और समर्थक पंचायत समिति भवन पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी रमा गुर्जर ने जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत और नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रामनिवास यादव सहित पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेन्द्र चौधरी के साथ उम्मेद सिंह, जिला पार्षद रोहिताश्व सिंधु और अशोक सुरेलिया नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए।

कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला ऑब्जर्वर आईएएस ऋषभ मंडल, एडीएम सोहन सिंह नरूका, एसडीएम योगेश सिंह देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर और ब्लॉक ऑब्जर्वर आरएएस निहारिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पंचायत समिति भवन को पुलिस सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर

विराटनगर तहसील के ग्राम सेवरा निवासी 39 वर्षीय रमा गुर्जर उच्च शिक्षित हैं और पीएचडी धारक हैं। उन्होंने जिला परिषद के वार्ड संख्या 18 से चुनाव जीता था। सदस्य पद के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेखा गुर्जर को 1,244 मतों से पराजित किया था। उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Author

Leave a Comment