Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने

News Chakra November 6, 2022
Screenshot_20221106-123748_Gallery

कोटपूतली में युवक की संदिग्ध मौत मामले ने पकडा तूल, परिजनों सहित थाने पर सैकड़ों लोगों का हुजूम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के बडाबास मोहल्ले से शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की संदिग्ध मृत्यु का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को परिजनों ने कोटपूतली थाने में युवक की हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया था, साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी से मृतक 20 वर्षीय विकास का शव उठाया था। लेकिन अब परिजन व सैकड़ों वार्ड वासियों ने थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया है। मौके पर पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल भी मौजूद है। जानिए क्या है पूरा मामला…

कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने
थाने में धरने पर बैठी मृतक विकास की बहनें व परिजन

परिजनों के बताए अनुसार मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक आरोपी को छोड़ दिया गया। जबकि परिजनों का आरोप है कि छोड़ा गया आरोपी ही मुख्य आरोपी है। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के लिए लाया गया आरोपी राजनीतिक रसूख रखता है।

जिससे आक्रोशित परिजन व वार्ड वासियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की व आरोपियों को पकड़ने की मांग की। मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल व जनता दल के रामनिवास मौजूद भी मौजूद हैं।

कोटपूतली थाने का घेराव, जानिए क्यों पहुंचे सैकड़ों लोग थाने
घटना की जानकारी लेते भाजपा नेता मुकेश गोयल व वार्डवासी

आपको बता दें कि मृतक विकास परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिवार जनों ने आरोप लगाया है कि विकास के शरीर पर जगह- जगह चोट के निशान थे, साथ ही छाती व बाजू पर रस्सीनुमा चीज से बांधे जाने के निशान थे। ऐसे ही निशान पैरों पर पंजों से ऊपर देखे गए थे।

हालांकि कोटपूतली थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है, साथ ही गहनता से छानबीन कर रही है। थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

  • पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता
  • पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई : 190 ठिकानों पर दबिश, 42 अपराधी गिरफ्तार
  • राजस्थान सोलर रूफटॉप पर बंपर सब्सिडी: राजस्थान में 1 से 3 किलोवाट तक के प्लांट पर 95 हजार तक अनुदान

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: crime meeting : पुलिस ने किया मंथन, अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई प्लानिंग !
Next: Kotputli में बिक रहा ‘नशा’, डीएसटी व औषधी नियंत्रण टीम की कार्रवाई

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1159074903-17766141526864197555459372736204.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई : 190 ठिकानों पर दबिश, 42 अपराधी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.