Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी’, आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू
  • Rajasthan News
  • Kotputli

FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी’, आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू

News Chakra January 6, 2023
FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी

कोटपूतली विकास प्रजापत मौत मामला: आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, जानिए अब आगे क्या होगा!

न्यूज चक्र, कोटपूतली। पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए FSL भिजवाया है। पुलिस को अब पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिए ‘विकास हत्याकाण्ड’ में ‘क्लू’ मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ गत 2 माह से आंदोलनरत परिजन भी 17 दिन से धरने पर बैठे हैं।

गौरतलब है कि विकास प्रजापत मौत मामले में पुलिस के द्वारा अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचने के कारण परिजनों सहित शहर के आमजन में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए कैंडल मार्च, थाने का घेराव व प्रदर्शन किए हैं।

पुलिस की जांच पर उठे सवाल ! महिलाओं ने पुलिस पर फेंकी चूड़ियां !

दूसरी ओर गृहराज्य मंत्री राजेन्द्र यादव का क्षेत्र होने के बावजूद ‘अनसुलझी मौत की गुत्थी’ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है! लोग व स्थानीय जनप्रतिनिधि खुलकर पुलिस पर ‘भ्रष्टाचार’ के आरोप लगा रहे हैं। इसलिए पुलिस भी चाहती है कि अब इस मामले का जल्द से जल्द ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ हो।

FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी : क्या है मामला

शहर के बड़ावास निवासी 20 वर्षीय विकास प्रजापत 4 नवम्बर की शाम दोस्तों संग किसी शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन अगले ही दिन उसका शव परिजनों को बीडीएम अस्पताल में लावारिस हालत में मिला था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 4-5 नवम्बर की रात विकास के दो दोस्त ही विकास को मरणासन्न हालत में बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में छोड़कर फरार हो गए थे।

मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए विकास का शव, आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने तक लेने से मना कर दिया। जिसके बाद कोटपूतली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को थाने बुलाकर बिठा लिया, साथ ही परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। जिस पर परिजनों ने मृतक विकास का अंतिम संस्कार कर दिया।

फिर क्यों पनपा आक्रोश

मृतक विकास प्रजापत के अंतिम संस्कार के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने देर शाम छोड़ दिया। जिसके बाद अगले ही दिन सुबह भारी संख्या में परिजन, मौहल्लेवासी व कई जनप्रतिनिधि थाने पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि ‘पुलिस ने विकास के हत्याआरोपियों को बिना किसी पूछताछ के छोड़ दिया। आरोपियों के द्वारा मृतक के घर जाकर परिजनों को डराने- धमकाने की बात भी सामने आई। इससे खफा़ सैकड़ों लोग कोटपूतली थाने पर लगभग 4 घण्टे तक डट रहे, तब थानाधिकारी सवाईसिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ करने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजनों में सहमति बनी।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, 17 दिन से सर्व समाज धरने पर

विकास प्रजापत की मौत को 2 माह से अधिक का समय गुजर गया है, लेकिन पुलिस आरोपियों से ना कुछ उगलवा पाई है और ना ही मामले का खुलासा कर पाई है। परिजनों ने बाकायदा पुलिस प्रशासन को 18 सवालों की सूची सोंप रखी है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी सवाल पर परिजनों को संतुष्ट नहीं किया है। परिजन अब आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले की सीबीआई जांच की मांग के साथ धरने पर बच्चों व महिलाओं के साथ सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं।

FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी

क्या हुआ था 4-5 नवम्बर की रात !

4 नवम्बर, देवउठनी एकादशी का दिन था। इसी शाम विकास अपने घर से निकला था। पुलिस के अनुसार घर से एक दो गली छोड़कर ही एक मकान की छत पर विकास की अपने 7 दोस्तों के साथ मौजूदगी मिली है। थानाधिकारी के अनुसार सभी दोस्तों ने यहां शराब पार्टी की और इसी दौरान यहां निर्माणाधीन पिल्लर गिरने से विकास की मौत हो गई।

सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !

परिजनों का आरोप ‘ सही नहीं बैठ रही पिल्लर गिरने की थ्योरी’

मृतक विकास की बहन सीमा ने बताया कि ‘विकास के शव पर चोट के निशान थे। छाती पर आरपार तार या रस्सीनुमा चीज से बांधे जाने के निशान थे। साथ ही दोनों पैरों पर बैल्ट या कपडे़ से बांधे जाने के निशान थे। इसके अलावा छाती या पैरों पर कोई निशान नहीं था। पिल्लर गिरता तो शरीर पर अन्य चोटें भी आती। वहीं मृतक विकास की पीठ पर खंरोचने जैसे निशान थे, जो संभवतया उसे पिल्लर के बांधने से आए हों। ऐसे में पुलिस की पिल्लर गिरने की थ्योरी पर विश्वास नहीं है।

मृतक विकास के पैरों पर चोट के निशान, जिसे परिजन बेल्ट, रस्सी या तार से बांधे जाने के निशान बता रहे है तो पुलिस पिलर गिरने से लगी चोट
वह आधा गिरा हुआ पिल्लर जिससे मौत होना माना जा रहा है।

पुलिस को घटना स्थल से क्या मिला!

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ‘एक बिजली का मोटा तार’ बरामद किया है। वहीं एक खाली प्लॉट में मृतक के जूते भी बरामद हुए हैं।

क्या नहीं हुआ बरामद, जिस पर उलझी हुई है ‘मौत की गुत्थी’

परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मृतक विकास का मोबाइल भी बरामद नहीं किया है, जबकि आरोपियों ने मोबाइल को फेंकना स्वीकार किया है। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस भी करती है। इसके अलावा मृतक के अंडरगारमेंट भी पुलिस को नहीं मिले हैं।

इसके अलावा पुलिस के अनुसार ‘ आरोपियों ने घटना की रात शराब पार्टी की बात कही है’, जबकि पुलिस को घटनास्थल से ना शराब की बोतल मिली, ना गिलास और ना ही ऐसी कोई दूसरी वस्तु। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्स्टम रिर्पोट में भी शराब का उल्लेख नहीं हैं।

Ad raj shree moters

वो कौन थी!

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को देर रात किसी लड़की का फोन आना भी बताया है लेकिन पुलिस अभी तक यह नहीं बता पाई है कि घटना की रात जिस लड़की का फोन आया, वह कौन थी। उसने किससे बात की। वह घटना की रात घटना स्थल पर मौजूद थी या नहीं!

पुलिस को पॉलीग्राफ टेस्ट से उम्मीद, परिजन अब भी सीबीआई जांच पर अड़े

खैर, पुलिस ने अब सभी 7 आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीवाईएसपी गौतम कुमार ने बताया कि प्रक्रिया 7 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद लगभग 1 सप्ताह में पॉलीग्राफ टेस्ट रिर्पोट प्राप्त हो जाएगी। उम्मीद है ‘दूध का दूध- पानी का पानी’ होगा। डीवाईएसपी ने कहा है कि मृतक के परिजन पुलिस पर भरोसा रखें, न्याय होगा।

FSL खोलेगा ‘मौत की गुत्थी
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलनरत सर्व समाज
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर परिषद कोटपूतली के नव पदोन्नत आयुक्त अरुण कुमार शर्मा का भव्य स्वागत
  • पावटा क्षेत्र के भांकरी से श्याम निशान पदयात्रा रवाना, 27 मार्च को खाटू धाम में चढ़ेगा निशान
  • कोटपूतली-बहरोड़ : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ 28 फरवरी को संभालेंगे पदभार
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले का बीएसएफ मुख्य आरक्षक जयप्रकाश शर्मा लापता
  • पावटा क्षेत्र में श्याम नाम के जयकारों की गूंज, राधा-कृष्ण मंदिर से निशान उठाकर खाटू धाम के लिए निकले श्रद्धालु

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Song AR Rahman सुनिए , संगीत सरताज का Happy Birthday है आज
Next: UCO Bank के 80 वें स्थापना दिवस पर वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1031943143-17719584248277418062961533143882.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर परिषद कोटपूतली के नव पदोन्नत आयुक्त अरुण कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia February 25, 2026 0
image_editor_output_image-296418529-1771956744339577648008219709032.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के भांकरी से श्याम निशान पदयात्रा रवाना, 27 मार्च को खाटू धाम में चढ़ेगा निशान

Rajesh Kumar Hadia February 24, 2026 0
image_editor_output_image86294964-17719555578968767213688347706554.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ 28 फरवरी को संभालेंगे पदभार

Rajesh Kumar Hadia February 24, 2026 0
image_editor_output_image1394605085-17719537187953598200877309126548.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का बीएसएफ मुख्य आरक्षक जयप्रकाश शर्मा लापता

Rajesh Kumar Hadia February 24, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.