Rajasthan Budget : टीवी स्क्रीन पर टिकी लोगों की निगाहें, सीएम पढ़ रहे बजट घोषणाएं

Rajasthan Budget : बिजली, रसोई गैस सिलेंडर व राशन सहित आमजन के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा,

न्यूज़ चक्र। जानिए बजट की खास बातें। समाचार लगातार अपडेट हो रहा है। …

  • 500 करोड़ रुपए की लागत से युवा विकास कोष
  • स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योग के लिए 250 करोड़ की सहायता राशि, 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए तक सहायता
  • विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना उपकरण, सिलाई मशीन के लिए 5-5 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा, 1 लाख युवा लाभांवित होंगे
  • 18 से 35 साल के उद्यमितियों को मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में 10 और 15 परसेंट मनी पुरूष और महिला उद्यमियों को दी जाएंगी
  • हर ब्लॉक मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी
  • नेहरू ट्रांजिट होस्टल के क्रम में जिला मुख्यालयों पर भी 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ होस्टल बनाने की घोषणा
  • सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना में 15 हजार युवाओं को बढ़ाकर आगामी साल में 30 हजार स्टूडेंट्स को लाभाविंत किया जाएगा
  • इस साल 30 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा, आगामी साल में 100 रोजगार मेले प्रस्तावित है।
  • एक बार निर्धारित फीस देने के बाद सभी भर्ती परीक्षाओं को निशुल्क करने की घोषणा, इस पर 200 करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार पर आएगा
  • राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, बोर्ड के लिए 50 करोड़ रुपए
  • नकल और पेपर लीक रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक साधनों से एसटीएफ गठित करने की घोषणा
  • 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री, 500 रुपए में मिलेगा उज्जवला योजना वाले गरीब परिवारों को घरेलू गैस सिलेंडर
  • 300 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली
  • जयपुर-जोधपुर और उदयपुर सांइस पार्क का 30 करोड़ रुपए से होगा विकास
  • कक्षा 8 तक के स्टूडेंट्स को 560 करोड़ रुपए लागत से निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म दी जाएगी
  • छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 1 से 12वीं क्लास तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा
  • दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा
  • 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे
  • उज्ज्वला गैस सिलेंडर 500 रु करना
  • सीकर में सैनिक सदन
  • बुजुर्गों की पेंशन 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करने की सीएम ने की घोषणा
  • कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे-बच्चियों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा
  • मिड डे मील में 1000 करोड़ लागत से बच्चो को प्रति दिन दूध उपलब्ध कराने की घोषणा, पहले सप्ताह में दो दिन बच्चों को दूध मिलता था
  • 8000 आंगनवाड़ी और 2000 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा। 300 करोड़ खर्च करना प्रस्तावित
  • रोडवेज में 1000 नई बसें शामिल करने की घोषणा

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।