नहीं रहे भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह, रोल कॉल के दौरान आया था साइलेंट अटैक

मधुर व्यवहार व शालीनता के लिए याद किए जाएंगे भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह यादव का इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। थानाधिकारी को 2 मार्च की शाम थाने में पुलिसकर्मियों के रोल कॉल के दौरान दिशा निर्देश देते समय साइलेंट अटैक आया, जिस पर उन्हें तुरंत निकटवर्ती शाहपुरा के रजनीश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद उन्हें जयपुर हॉर्ट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। थाने से प्राप्त सूचना के मुताबिक इसके बाद उन्हें जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह

थानाधिकारी अतर सिंह के निधन का समाचार सुनकर कस्बे में शोक की लहर है। हर कोई उनके द्वारा सुलझाए गए मामलों व कार्य व्यवहार, कार्यकुशलता की चर्चा कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर अतर सिंह पुराने जमीनी विवाद को सुलझाने व समझौता कराने में माहिर माने जाते थे।

थानाधिकारी अतर सिंह मूलतः अलवर के शाहजहांपुर के फूसापुर गांव के रहने वाले थे और वर्ष 2021 से जयपुर ग्रामीण के भाभरू थाना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। थानाधिकारी अतर सिंह अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियां छोड़ कर गए हैं। महज 54 साल की उम्र में यूं अचानक छोड़ कर जाना हर किसी को स्तब्ध कर रहा है। थानाधिकारी अतर सिंह अपने मधुर व्यवहार व कार्यकुशलता के लिए हमेशा जाने जाते रहेंगे।

राजस्थान के अन्य समाचारों के लिए यहाँ क्लिक करें – Rajasthan News

Video News देखने के लिए क्लिक करें – न्यूज़ चक्र

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।