Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में छाया मातम
  • Kotputli
  • Banethi
  • Rajasthan News

आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में छाया मातम

News Chakra March 30, 2023
IMG-20230330-WA0006

News Chakra @कोटपूतली । ग्राम पंचायत बखराना के गांव धवाली में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालक अपने खेत में खेल रहा था। अचानक मौसम परिवर्तन से गुरुवार को बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें किसान परिवार के 11 वर्षीय बालक को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना पर चारों तरफ अफरा- तफरी मच गई और बालक को राजकीय बीडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सरपंच अरुण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धवांली के किसान परिवार के पवन शर्मा का छोटा लड़का क्रिश जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष थी, जो अपने खेत में खेल रहा था, अचानक आकाशीय बिजली गिरने की वजह से बालक चपेट में आ गया। परिवार सहित गांव में मातम का माहौल हो गया।

दुखद घटना की सूचना पर तहसीलदार अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली, जिस पर उपस्थित ग्रामीण व पूर्व सरपंच अरुण यादव ने तहसीलदार से किसान परिवार के बच्चे की दुखद घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष सहित चिरंजीवी योजना, कृषि उपज मंडी, केसीसी आदि योजनाओं से किसान परिवार को लाभ दिलाने के लिए बात कही ,जिस पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को शोक संतप्त परिवार को आश्वासन दिया।

  • पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन
  • पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
  • कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू
  • पावटा उप जिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 70 मरीजों की जांच, 11 ऑपरेशन हेतु चयनित

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिले की खुशी में कोटपूतली स्थापना दिवस भूला प्रशासन, ना तोरण द्वार सजे, ना बजी शहनाई
Next: अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म ने की अच्छी शुरुआत; सप्ताहांत में लेने से पहले शुक्रवार को डुबकी लगाने के लिए [Check Early Estimates]

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1740921095-17742595357213663515570485095809.jpg
  • Top news

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-213165271-17742405562528125802083169886462.jpg
  • Top news

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image-1609700733-17741950027813511061026917958493.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.