गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले छावनी में तब्दील कोटपूतली, ‘गण’ व ‘तंत्र’ में तनातनी !

गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले कोटपूतली छावनी में तब्दील हो गया। आज सुबह 4 बजे से ‘गण’ व ‘तंत्र’ में तनातनी का माहौल है। पूरा मामला कोटपूतली मास्टर प्लान लागू कराने की कवायद से जुड़ा है। पढ़िए समाचार विस्तार से….

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले छावनी में तब्दील कोटपूतली, 'गण' व 'तंत्र' में तनातनी !
आजाद चौक पर जमा व्यापारी व भारी पुलिस जाब्ता

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान सड़क विस्तारीकरण के दौरान सोमवार को आजाद चौक में की गई कार्रवाई के बाद से पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। जहां प्रशासन ने कोटपूतली अग्रसेन चौराहे से लेकर आजाद चौक तक के पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है, वहीं व्यापारी प्रशासन की कार्रवाई को दमनात्मक व तानाशाही बता रहे हैं।

सोमवार सुबह आजाद चौक में कार्रवाई के बाद से व्यापारी नगर परिषद पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे और मंगलवार शाम तक पीड़ित व्यापारी परिवार अपने तोड़े गए प्रतिष्ठान की जगह पर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गया था। लेकिन देर शाम नगर परिषद दस्ता तोड़े गए प्रतिष्ठान की जगह पर विद्युत पोल लगाने पहुंचा तो व्यापारी व नगर परिषद प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल हो गया और सुबह 4 बजे प्रशासन ने भारी लवाजमे के साथ धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारी परिवार को जबरन उठा दिया और साथ ही गिरफ्तार कर लिया।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले छावनी में तब्दील कोटपूतली, 'गण' व 'तंत्र' में तनातनी !
मंगलवार देर शाम आजाद चौक पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारी व पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल

आपको बता दें कि इस पूरी कार्रवाई के बाद व्यापारी व लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच आक्रोशित व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर कोटपूतली एडीएम रविंद्र शर्मा को नगर परिषद की कार्यवाही के विरोध में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। व्यापार मंडल के बैनर तले सोंपे गए ज्ञापन में पीड़ित व्यापारियों का पुनर्वास व मुआवजे की मांग की गई है।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले छावनी में तब्दील कोटपूतली, 'गण' व 'तंत्र' में तनातनी !
आज सुबह 5 बजे पीड़ित व्यापारी परिवार को जबरन धरने से उठाने के बाद मौजूद लोग, जनप्रतिनिधि व व्यापारी

देर शाम तक मौके पर पुलिस प्रशासन के करीब 400 जवान व कोटपूतली एडीएम, एसडीएम तहसीलदार व डिवाईएसपी सहित प्रशासन का भारी लवाजमा मौजूद था, साथ ही व्यापारी जमकर प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी में लगे हुए थे।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले छावनी में तब्दील कोटपूतली, 'गण' व 'तंत्र' में तनातनी !
प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ व्यापारियों व लोगों ने की जमकर नारेबाजी

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।