बहरोड़ : ट्रक्टर सवार युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी

न्यूज चक्र, कोटपूतली। [ट्रक्टर सवार युवक पर फायरिंग ] जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव मुंडियाखेड़ा में दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने दो राउण्ड फायर कर एक ट्रक्टर सवार युवक की जान लेने की कौशिश की। गनीमत रही कि ट्रक्टर सवार युवक समय रहते चलते रहते ट्रक्टर से कूद गया। इधर ट्रक्टर भी एक दीवार से टकराकर रूक गया।

बहरोड़ : ट्रक्टर सवार युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना जैसे ही थाना पुलिस तक पहुंची, तत्काल डीएसपी कृष्ण कुमार व थानाधिकारी महेश तिवाड़ी मौके पर पहुंचे और पिड़ित युवक से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है और तत्परता से छानबीन की जा रही है।

पिड़त युवक अलकेश ने पुलिस को बताया कि वो खेत जुताई करने के बाद ट्रेक्टर लेकर वापस घर लौट रहा था। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर जोहड़ के पास फायरिंग की गई। युवक ने बताया कि फायरिंग करने वाला एक युवक गांव का ही मोहित मेघवाल उर्फ पपला है और अन्य को वह जानता नहीं है, जो उसके साथ थे। पुलिस को मौके पर एक फायरिंग किया हुआ खाली खोल भी मिला है। अब पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।