Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना
  • Kotputli
  • Rajasthan News

जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना

News Chakra July 21, 2023
2

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना का जन्मदिवस

विभिन्न गाँवों के प्रतिनिधि मण्डलों ने 51 किलो की माला व साफा पहनाकर किया अभिनंदन

न्यूज चक्र, कोटपूतली। राज्य सरकार में संसदीय सचिव रहे क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप कसाना का जन्मदिवस गुरूवार को कस्बे के कृष्णा टॉकिज के पास स्थित उनके कार्यालय पर बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित विशाल

स्नेह मिलन समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। जिन्होंने माला व साफा पहनाकर कसाना को जन्मदिन की बधाई दी।

जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना

इस मौके पर श्री श्याम मंडल कमेटी कोटपूतली द्वारा 51 किलो फूलों की माला, बनेठी ग्राम की ओर से 51 किलो, सुदरपुरा ढ़ाढ़ा की ओर से 51 किलो व अग्रवाल समाज द्वारा 51 किलो फूलों की माला पहनाकर कसाना का अभिनंदन किया गया। हांसियावास गांँव से आई युवाओं की टीम ने उन्हें 101 मीटर लम्बा साफा पहनाया। इस दौरान आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कसाना ने कहा कि राजनैतिक व सामाजिक जीवन में उन्होंने हमेशा गरीब को गणेश मानकर जनता-जनार्दन की सेवा की है।

जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना

कसाना ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि वे सदैव कोटपूतली के हितों के साथ- साथ गरीब, किसान, मजदूर, पीडि़त, शोषित व वंचित की सेवा अपना ध्येय मानकर करते रहेगें। उन्होंने जन्मदिवस पर मिली अपार बधाईयों व शुभकामनाओं के लिए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

इससे पूर्व कसाना ने जन्मदिवस की शुरूआत गौ सेवा एवं विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन के साथ करते हुए भगवान व बड़े बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया। साथ ही स्नेह मिलन कार्यक्रम में पधारे विभिन्न साधु संतों का भी आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गुर्जर समाज समेत राजपूत, जाट, सैनी व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना

निजी सचिव लोकेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान विजय पाल सिंह तंवर बनेठी, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, संजय सिंह तंवर नारेहड़ा, रोशन धनकड़, सुबेदार ओमकार सिंह, नरपत सिंह चैयरमैन पावटा, अशोक सैनी, जगदीश सैनी,

अग्रवाल समाज अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रमेश जिंदल, नरेन्द्र सिंह तंवर, संजीव चौधरी, प्रकाश चौधरी, विजेेन्द्र मान, संदीप मान, विक्रम सिंह तंवर, सरपंच जयसिंह रावत, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर रावत, सरपंच विक्रम छावड़ी, सरपंच दाताराम पोषवाल, पूर्व सरपंच जयराम गुर्जर, मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद रतन भैया, नरेन्द्र सैनी, लालचंद सैनी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भास्कर शर्मा, राजेश ढ़ोढू, पूर्व सरपंच राजाराम व लालचंद गुर्जर, चिरंजीलाल गुर्जर, रोशन डेलीगेट, राजेन्द्र कसाना, युवा नेता जयसिंह पायला, विकास डोई, अभिषेक मोरीजावाला, अशोक जाट, विक्रम सरपंच, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, मुखराम गुरूजी, सैन समाज के ओमप्रकाश सैन, बाबूलाल सैनी, हीरालाल सैनी, जगदीश तिलकधारी, सुनील सैनी, नरेन्द्र सैनी, दिनेश स्वामी, पंसस बनवारी स्वामी, सरपंच रामौतार स्वामी, श्यामलाल बंसल, ख्यालीराम सैनी, धर्मसिंह शेखावत, जितेन्द्र सिंह राठौड़, मणिराम शर्मा, विक्की कसाना, जागीराम जाट, मनकूराम जाट समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी
  • पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां
  • बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला
  • राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष
Next: कोटपूतली में आज सुबह दो अलग-अलग हादसे, चार घायल 

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.