हरसौरा रोड पर उपलीकोठी के पास हुआ हादसा, रोटी बैंक की निःशुल्क एंबुलेंस ने गंभीर घायल को पहुंचाया अस्पताल
न्यूज़ चक्र। बानसूर। हरसौरा रोड पर उपलीकोठी के पास तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया।

हादसे में मोटूका निवासी संदीप जाट (28) पुत्र लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रोटी बैंक द्वारा संचालित निःशुल्क एंबुलेंस की सहायता से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर कोटपूतली रेफर कर दिया।
वहीं, हादसे में आदित्य, आशीष और रोहित निवासी बानसूर तथा प्रशांत निवासी शाहपुर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपजिला अस्पताल बानसूर में उपचार किया गया। दुर्घटना में एक महिला के भी घायल होने की जानकारी है।